Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : SSP मंजूनाथ टीसी ने पाटकोट और रामपुर में ग्रामीणों से किया संवाद, बुजुर्गों का जाना हाल, बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रविवार को पाटकोट और रामपुर क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। एसएसपी ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए नैनीताल पुलिस हमेशा तत्पर है।ग्रामीणों से संवाद के दौरान एसएसपी ने चौकी प्रभारी कोटाबाग और चौकी प्रभारी बैलपड़ाव के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में ग्रामीण सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। उन्होंने संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर क्षेत्र के बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछें और विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों की जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करें।इसके बाद एसएसपी ने पीएसपी हॉस्पिटल में पोलियो अभियान के तहत संचालित पोलियो बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।भ्रमण के दौरान एसएसपी ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें। इस दौरान चौकी प्रभारी कोटाबाग उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बैलपड़ाव उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]