Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विश्व हिन्दू परिषद का हितचिंतक अभियान…

कुमाऊँ के तीन विभाग, नौ जिले एवं 60 प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान
हल्द्वानी ।
21 नवम्बर 2026
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक संपूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हितचिंतक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में आज दोपहर 2:00 बजे शिव शक्ति गेस्ट हाउस, मुखानी चौराहे से नीचे हल्द्वानी आयोजित प्रेस वार्ता में बजरंग दल उत्तराखंड के प्रान्त संयोजक श्री पूरन चंद्र जोशी ने अभियान के उद्वेश्यों, संगठनात्मक संरचना एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य बातें
संगठनात्मक द्रष्टि से कुमाऊँ क्षेत्र में तीन विभाग- नैनीताल विभाग, अल्मोड़ा विभाग एवं पिथौरागढ़ विभाग- में विभाजित है, जिनके अंतर्गत कुल 9 संगठनात्मक जिले तथा कुल 60 प्रखंड शामिल हैं। इन सभी 60 प्रखंडों में 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक हितचिंतक अभियान चरणबद्ध एवं व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा इस अभियान का मुख्य उद्रेश्य समाज के विभिन्त्र वर्गों से संपर्क स्थापित करना, विश्व हिन्दू परिषद के सेवा, संस्कार एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी समाज तक पहुँचाना तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना है। समाज में सनातन धर्म, भारतीय संस्क्ति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्हित, के कायों में सक्रिय व्यक्तियों की पहचान कर उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा तथा इच्छुक व्यक्तियों को संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ा जाएगा । अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गाँव-गाँव एवं घर-घर संपर्क करेंगे, जिसमें युवा, मातृशक्ति, वरिछ नागरिक शिक्षक, व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता तथा समाज के अन्य वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा। सामाजिक समरसता अभियान का महत्वपूर्ण पक्ष रहेगा। जातिगत भेदभाव, ऊँच-नीच एवं छुआछूत जैसी करीतियों को समाप्त करने के लिए आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग का संदेश दिया जाएगा । शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार कैंद्र, गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं आपदा के समय किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी भी समाज तक पहुँचाई जाएगी। अंतिम छोर पर बैठा हिन्दू समाज का व्यक्ति अपने आपको अकेला न महसूस करे, इसके लिए उरसे भी विशेष संपर्क कर उसे इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा । पूरे संपूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र में हितचिंतक निर्माण की प्रक्रिया “VHP Connect” ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी संचालित की जाएगी ।

  1. आनंद जी हरबोला (अखिल भारतीय सेवा प्रमुख)
  2. पुरन जी (प्रांत संयोजक बजरंगदल)
  3. मनोज जी पाटिल (विभाग संगठन मंत्री)
  4. अंकित पाल जी (जिला संयोजक बजरंगदल)
  5. नीरज मिश्रा जी (गौरक्षा प्रमुख)
  6. अंकित चतुर्वेदी जी (विद्यार्थि प्रमुख)
  7. कुलदीप जी ( सह सेवा प्रमुख)
  8. विपिन बहुगुणा जी (प्रखंड मंत्री)
  9. दीपक पांडे जी (प्रखंड सह मंत्री)
  10. श्याम मिश्रा जी (कार्यकर्ता)
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]