Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से किया इनकार, दहेज मांगने का आरोप, बारात में पहुंची पुलिस

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर नर्सरी में शादी समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब शादी की तमाम रस्में पूरी होने और बारातियों के भोजन के बाद सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर अतिरिक्त दहेज मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को चकलुआ क्षेत्र से बारात बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर पहुंची थी। लड़की पक्ष ने पूरे उत्साह के साथ बारात का स्वागत किया। शादी की रस्में निभाई गईं और बारातियों को भोजन भी कराया गया। लेकिन जब विवाह के सात फेरों की बारी आई तो दूल्हे ने अचानक शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे ने अपनी मर्जी न होने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की तैयारियां की थीं और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज का सामान भी दिया था। इसके बावजूद दूल्हे की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। इसी वजह से दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।

विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हे को चौकी ले आए। वहीं, बाराती वापस लौट गए। इस मामले में कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]