Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना…

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुक्तेश्वर से शुरू हुई 658 किलोमीटर की रोमांचक साइकिल यात्रा, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मुक्तेश्वर 20 नवम्बर 2026-
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का शुभारंभ मुक्तेश्वर से होना भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि शासन में सचिव धीराज सिंह भी इस आयोजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह गर्ब्याल ने कुमाऊं की संस्कृति एवं परंपराओं तथा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते के रूप में जोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 की शुरुआत 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से हुई है। साइकिल रेस प्रदेश के 10 जनपदों से गुजरते हुए लगभग 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।
इस दौरान सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, प्रबंधक केएमवीएन मनीष सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्ज़ा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, पर्यटन विकास परिषद सलाहकार समिति सदस्य नितिन राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य सहित एफसीआई के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]