Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हनीट्रैप का बड़ा मामला, स्टोन क्रशर कारोबारी से 7 करोड़ की वसूली का आरोप

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्टोन क्रशर कारोबारी सुभाष गुप्ता ने एक महिला समेत कई लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने और लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस ने ज्योति सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे लगातार पैसों की मांग की। शिकायत में करीब 5 करोड़ रुपये नकद, लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत का प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में संगठित तरीके से ब्लैकमेलिंग की गई और अलग-अलग माध्यमों से रकम वसूली गई। एफआईआर में ज्योति सिंह सहित अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों का जिक्र है।
गौरतलब है कि शिकायत में ज्योति सिंह के पूर्व में भी रंगदारी के मामले में जेल जाने का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]