Connect with us

उत्तराखण्ड

खटीमा : राजकीय महाविद्यालय खटीमा में स्व-जनगणना 2027 कार्यक्रम आयोजित…

खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में स्व-जनगणना (Self Enumeration) 2027के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर श्री रत्नाकर पांडे ने स्व-जनगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण, आवश्यक सावधानियों एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्व-जनगणना के प्रति जागरूक होकर समाज में भी इसकी जानकारी प्रसारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश आर्य ने स्व-जनगणना के उद्देश्यों एवं महाविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा देव ने किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. फकरुद्दीन राही, डॉ मनीषा शर्मा,डॉ. सरिता, डॉ संजय डॉ. नमिता, डॉ स्वाति सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]