Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अपनी धरोहर के संस्थापक विजय भट्ट को डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया सम्मानित, भारतमाता और हिमालय की रक्षा का किया आह्वान

नई दिल्ली : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्वतीय लोकविकास समिति, हिम उत्तरायणी पत्रिका और माधवं केशवं गौ सेवा प्रतिष्ठान द्वारा 6 रायसीना रोड में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय ज पार्टी के शीर्ष नेता एवं मार्गदर्शक पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

अपने उद्बोधन में डॉ.जोशी ने कहा कि भारतमाता की जय के साथ नई पीढ़ी को समस्त देशवासियों को जीवन देने वाले पिता हिमालय की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। विकास की दृष्टि के साथ पर्यावरण की चिंता भी आवश्यक है।

डॉ.जोशी अमृतोत्सव अभिनंदन समिति के अध्यक्ष, आयोजन संस्थाओं के संरक्षक और भाजपा के शीर्ष नेता वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने उपस्थित आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि वर्ष में एक बार हम देश के एक ऐसे विराट व्यक्तित्व का आम लोगों से आत्मीय संवाद करवाते हैं और नई पीढ़ी को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, परंपरा, इतिहास, संस्कृत और योग आदि विद्याओं के ज्ञानी पुरुष से परिचित करवाते हैं।

अमृतोत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि डॉक्टर साहब जीवन व्यवहार के प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए प्रेरणा के माध्यम हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, NCERT के पूर्व निदेशक प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत, श्री लाल बहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के डीन प्रो.देवी प्रसाद त्रिपाठी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के डीन और हिंदी के शीर्ष साहित्यकार प्रो.नवीन चंद्र लोहनी, भारतीय ब्रिटेन की प्रवासी लेखिका श्रीमती जय वर्मा, आयुर्वेद और संस्कृत के वैश्विक प्रचारक डॉ.स्वामीनाथ मिश्र,सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ.देव प्रकाश भट्ट, पूर्व सांसद और झारखंड भाजपा के वरिष्ठ प्रो.यदुनाथ पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्ययन केन्द्र की सहायक निदेशक प्रो.प्रेरणा मल्होत्रा, मोतीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक आचार्य रमेश चंद्र भट्ट, ने डॉ.जोशी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले जिन व्यक्तियों को पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो. के. जी.सुरेश, अमृतसर के वरिष्ठ स्तंभकार सुरेश गोयल,बौद्ध दर्शन के विद्वान राजेंद्र काचरू, अपनी धरोहर के संस्थापक अध्यक्ष विजय भट्ट और सिख संगत से जुड़े समाजसेवी सरदार गुरमीत सिंह चंडोक आदि प्रमुख हैं। समारोह के प्रारंभ में आचार्य मोहन भट्ट, आचार्य महावीर नैनवाल और आचार्य रमेश भट्ट ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन करते हुए अभिनंदन समिति के महासचिव प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को जान, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति, अर्थ जगत और राष्ट्रवाद के संवाहक डॉ. जोशी जी के विराट व्यक्तित्व और श्रेष्ठ कृतित्व के लिए शीघ्र उन पर केंद्रित विशेषांक का लोकार्पण और अभिनंदन ग्रन्थ का प्रकाशन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]