Connect with us

उत्तराखण्ड

एक्शन में दिखे हल्द्वानी विधायक सुमित, बेस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हल्द्वानी क्षेत्र की जनता द्वारा बेस हॉस्पिटल में व्याप्त कमियों के संदर्भ में लगातार मिल रही जानकारी को संज्ञान में लेते हुये विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महानगर सचिव कौशलेंद्र भट्ट के साथ सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर हॉस्पिटल की जमीनी हकीकत जानी। डायलेसिस वार्ड सहित सभी वार्डो का गहनता संग निरीक्षण करने के साथ-साथ भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना।

तीमारदारों से हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं और कमियों की जानकारी लेने के उपरांत सुमित हृदयेश ने ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी और फार्मेसी का भी निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने सी.एम.एस. डॉ. ह्यांकी से बात की और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सुखी जीवन का आधार है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। हल्द्वानी के अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने लिये वे हर संभव कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]