Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से की मुलाकात…

सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से आज सायं सचिवालय में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इशांत रौथाण के नेतृत्व में भेंट कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि यूकेएसएसएससी की हाल ही में आयोजित परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन तरीके से सम्पन्न हुई है। परीक्षा प्रारम्भ होने के लगभग आधे घंटे बाद कुछ चुनिंदा व्यक्तियों के पास प्रश्नपत्र की तस्वीरें पाई गई, जिसे लेकर भ्रामक माहौल बनाया जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। आयोग पर उन्हें पूरा भरोसा है और यह परीक्षा भी पहले की भांति निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई है। कुछ लोग परीक्षा पूर्व इसे रोकने में लगे थे और अब परिणाम निरस्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य दोनों पर पानी फेरने जैसा होगा। सभी परीक्षार्थी द्वारा निवेदन किया गया है कि परीक्षा को निरस्त न किया जाए और परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। सचिव मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ के प्रतिनिधि रामपाल सिंह, विनोद आजाद, उमेश कुमार, मोहित, धुरेन्द्र, अर्जुन सिंह, मनेन्द्र कुमार, शिवम झंग्याल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]