Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- फिल्मी अंदाज में हुई डकैती पर नाराज हुए सीएम धामी, दिए यह सख्त निर्देश

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के देहरादून दौरे के दौरान रिलायंस ज्वैलर्स में हुई डकैती को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है। कल देर रात मुख्यमंत्री ने डीजीपी सहित सभी आला अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

साथ ही देहरादून की कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की भी सख्त हिदायत दी है, इस तरीके की वारदात फिर न होने पाए, इसके लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा है, गौरतलब है कि गुरुवार सुबह देहरादून के व्यस्ततम इलाके में रिलायंस ज्वैलर्स में लगभग 20 करोड़ की डकैती हुई है, यह इलाका सचिवालय, पुलिस मुख्यालय के बीच में है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जब राष्ट्रपति शहर में थी, सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता थी, कैसे डकैतों ने यह दुस्साहस किया। हालांकि अब पुलिस को कुछ सुराग मिल चुके हैं, उन्ही पर आगे कार्रवाई हो रही है, लेकिन मामले का खुलासा करना पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]