Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक…

देहरादून: आज दिनांक 24 मार्च, 2025 को सूचना निदेशालय में महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल रु. 30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व0 मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है। महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 01 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष/माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी0डी0 शर्मा, डॉ0 डी0डी0 मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, श्री दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक, श्री आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]