Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज, गदरपुर एवं रूद्रपुर क्षेत्र से आए बंगाली समुदाय के लोगों ने की भेंट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज, गदरपुर एवं रूद्रपुर क्षेत्र से आए बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में विस्थापित बंगाली समुदाय के सदस्यों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाये जाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा जो समस्याएं रखी गई हैं, उन पर गहनता से विचार कर उचित समाधान करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा विभिन्न समुदायों की समस्याओं का हर संभव समाधान के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर बंगाली समुदाय से श्री उत्तम दत्ता, श्री हिमांशु सरकार, श्री के.के.दास, श्री विष्णुपद प्रमाणिक, श्री देबू मण्डल, श्री कार्तिक राय, श्री सुनील विश्वास श्री संजय बाछाड़, श्री गोपाल सरकार, श्री विधान दास, श्री रवि मजूमदार, श्री अशोक माली, श्री कृष्ण पद मण्डल, श्री रविन्द्र विश्वास, श्री विक्की राय, श्री मयंक अगवाल, श्री विश्वजीत हालदार, श्री अशोक मण्डल, श्री प्रभाकर राय, श्री शंकर गोलदार और श्री पंकज बसु मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]