Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम पुष्कर धामी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों एवं 285 बंदी रक्षकों को बाटे नियुक्ति-पत्र…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

इस अवसर पर सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह श्री अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंज्याल, उप महानिरीक्षक कारागार श्री दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार श्री यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]