Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के सेलाकुई में स्थापित डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन कंपनी हमेशा से ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में अग्रणी रही है। मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड में भी डिक्सन रोजगार के नये-नये अवसर सृजित करने में सफल होगी। यहां जिन युवाओं को रोजगार मिलेगा, उनमें बहुत से युवा भविष्य में रोजगार देने में समर्थ होंगे।
उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका एक उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराना था। इस समिट के बाद कई कंपनियों ने उत्तराखण्ड में अपने उद्योग लगाकर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विशिष्ट “सिंगल विंडो सिस्टम” द्वारा युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमनें राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए राज्य में “विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी गठन किया है। हमारी सरकार स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए ₹ 200 करोड़ का वेंचर फण्ड भी तैयार करने जा रही है, जिससे युवा उद्यमियों को सरकारी स्तर पर फंड मिल सकेगा। हमनें “मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन” एवं “वैश्विक रोजगार योजना” को कैबिनेट में मंजूरी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पांडेय, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री रवि वचानी, वाइस चेयरमैन एवं एमडी श्री अतुल लाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]