Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चम्पावत के लाभार्थियों के साथ किया वर्चुअल संवाद…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनहित में कई बड़े निर्णय लिए गये हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के अन्तिम छोर पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में मातृशक्ति द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे अनेक स्थानीय उत्पादों की मांग देश विदेश में तेजी से बढ़ी है। हमें उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग की दिशा में और कार्य करने होंगे।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनन्द स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चम्पावत श्री नवनीत पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]