Connect with us

आध्यात्मिक

महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पैदल यात्रा कर आदि कैलाश व गौरी कुण्ड के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। इन दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत पिथौरागढ़ जनपद में भ्रमण कर रहें हैं। समुद्र तल से 6191 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की तरह ही यात्रा का संचालन करता है।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि कैलाश की यात्रा पर न जा पाने वाले लोगों को आदि कैलाश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। आदि कैलाश के महंत द्वारा बताया गया कि आदि कैलाश को छोटा कैलाश भी कहा जाता है। आदि कैलाश में भी कैलाश के समान ही पर्वत है। मानसरोवर झील की तर्ज में पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश के पास गौरीकुंड है।

कैलाश मानसरोवर की तरह ही आदि कैलाश की यात्रा भी अति दुर्गम यात्रा मानी जाती है। ज्योलिंगकांग से आदि कैलाश के दर्शन होते हैं। आदि कैलाश से 2 किमी आगे खूबसूरत पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश पर्वत की जड़ में गौरीकुंड स्थापित है। पार्वती सरोवर और गौरीकुंड में स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]