Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग : आपदा प्रभावित केदारघाटी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी,प्रभावितों से करेंगे मुलाकात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने पहुंचे। जल्द ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पैदल यात्रा को संचालित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए क्षतिग्रस्त सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान एवं पुनर्निर्माण की योजना की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री पंकज पांडेय, सचिव आपदा श्री विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]