Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई…

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा आज सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई, नीलकंठ हॉस्पिटल से लेकर मुखानी चौराहा तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को उनके द्वारा हटाया गया। उन्होंने सड़क किनारे तमाम दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क के किनारे फुटपाथ की जगह पर कोई भी दुकानदार समान लगाकर ना रखें।

ऐसा किए जाने पर अतिक्रमणकारी दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत उनके पास पहुंची थी, जिसका संज्ञान उनके द्वारा लिया गया और आज नीलकंठ हॉस्पिटल से लेकर मुखानी चौराहे तक यह अभियान चलाया गया है, ताकि लोगों को फुटपाथ पर चलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान का सामान फुटपाथ पर लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसपर उनके द्वारा कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]