Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : DM संदीप तिवारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर समीक्षा…


जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग को बीएसएनएल की छः नयी साइटों में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिंद्रवाणी लगा झिरकोटी टावर में बीएसएनएल को वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए पेड़ों की समस्या का निराकरण करने को कहा। भुलकण पोखरी में टावर के निर्माण कार्य में किसी व्यक्ति द्वारा व्यवधान करने तथा त्यूणा आंगतोली में टॉवर के लिए ग्रामीण द्वारा रास्ता न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कण्डवाल गांव और पैना नलगांव में कार्यदायी संस्था को शीघ्र टावर लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में गोपेश्वर जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर के द्वारा प्रोजेक्टों की पूरी जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी कि पूरी जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

 
इस दौरान जूनियर टेलीकॉम ऑपरेटर विनय भटट, लोकेश पुरोहित तथा कार्यदायी संस्था के जेई अनुराग रावत मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]