Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आरटीओ संदीप सैनी के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

हल्द्वानी में आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी द्वारा जॉइंट चेकिंग और सड़क पर मौक़े पर फिटनेस चेक के लिए निर्देशित किया। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट के साथ आर०आई (तकनीकी) अजय कुमार गुप्ता के साथ सड़क पर चेकिंग के दौरान मौक़े पर ही फिटनेस चेक की गई, जिसमें रामपुर रोड, गौलापार एवं लालकुआं क्षेत्र में 55 वाहनों की मौक़े पर टेक्निकल जाँच की गई जिसमें तीन स्कूल बस व एक ट्रक का चालान स्पीड गवर्नर काम करता नहीं पाया गया, जिसमें चलान किया गया और फिटनेस पर कार्यवाही की जाएगी।

ऑटो, ट्रक , छोटा हाथी की भी चेकिंग की गई जिसमें रिफ़्लेक्टर ना होने पर 6, लाइट ख़राब होने पर 9, प्रेशर हॉर्न पर 2, क्रैश गार्ड पर 2, ऑटो में एक्स्ट्रा सीट होम पर 4, साइड मिरर ना होने पर 1 आदि में चालान किए गए। कुल 17 चालान किए गए, उपरोक्त सभी वाहनों के चालान निस्तारण से पहले पुनः फिटनेस जाँच की जाएगी, जॉइंट चेकिंग अभियान समय समय पर कराया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]