Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड सितारे भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर, आप भी देखिए वीडियो

नैनीताल- उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों की पहली पसंद बनते जा रहा है। देवभूमि की खूबसूरती को निहारने व प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने अक्सर बॉलीवुड के कलाकार उत्तराखंड आते हैं।सरोवर नगरी नैनीताल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर पहुंच चुके हैं। सोमवार शाम फॉर्चूनर कार से भूमि और अर्जुन मनु महारानी होटल पहुंचे। यहां उनके वर्क आउट के लिए होटल स्टाफ ने खास अलग से जिम तैयार किया गया है।

मंगलवार से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है, जो 40 दिन तक चलेगी। आपको बता दें निर्देशक अजय बहल की आगामी फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग चल रही है। नैनीताल में इसके लिए अलग-अलग लोकेशन को चुना गया है। वहीं इससे पहले मनाली में फिल्म के कई दृश्य शूट किए जा चुके हैं। मनु महारानी होटल के जीएम नरेश गुप्ता ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]