Connect with us

उत्तराखण्ड

BIG BREAKING- स्व. विपिन रावत के बाद पहाड़ के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को बनाया गया CDS, गौरान्वित हुआ उत्तराखंड

देहरादून- उत्तराखंड के लिए आज एक और बड़ी खबर है कि उत्तराखंड के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सेवानिवृत्त को देश का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य राजनेताओं ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि उत्तराखंड के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सीडीएस नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई,

हमें पूर्ण विश्वास है, कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। गौरतलब है कि मोदी सरकार में पहले सीडीएस के पद पर भी उत्तराखंड के ही सपूत स्वर्गीय विपिन रावत तैनात थे हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में उनके निधन के बाद अब उत्तराखंड के ही वीर सपूत सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को यह जिम्मेदारी मिली है क्योंकि उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]