Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शेर नाले पर पुल.कल होगा भूमिपूजन सांसद अजय भट्ट व विधायक डॉ मोहन बिष्ट रखेंगे आधारशिलाl

पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट जी साथ में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट जी सुखी नदी (शेरनाला) में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी काठगोदाम चोरगलिया सितारगंज राज्य मार्ग संख्या 41 में सुखी नदी (शेरनाले) पर 120 मीटर लंबे पुल जिसकी लागत 913.008 लख रुपए है। इसके लिए लंबे समय से क्षेत्र की ओर से मांग आ रही थी कि मानसून सीजन में क्षेत्र में लगातार घटनाएं होती हैं इस वजह से यहां पुल बनना बेहद आवश्यक है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा पुल निर्माण की सभी प्रक्रिया को पूर्ण कर रविवार को विधिवत पुल निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा। सांसद श्री अजय भट्ट व विधायक डॉ मोहन बिष्ट रविवार दोपहर इस पुल का भूमि पूजन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]