Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर ऑटो चालक से मारपीट, सवारी भी उतारी (वीडियो)

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर टुकटुक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर नैनीताल रोड की तरफ कुछ लोगों ने सवारी लेकर जा रहे टुकटुक को सड़क पर रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टुकटुक रुकवाने के बाद चालक के साथ मारपीट की गई और उसमें बैठी सवारियों को भी नीचे उतार दिया गया। अचानक सड़क पर हुए इस विवाद के चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजकर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किन लोगों के बीच हुआ, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]