Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- सीएम धामी से प्रयासों से आसान हुई राम जन्मभूमि यात्रा, अयोध्या धाम बस सेवा से श्रद्धालुओं में उत्साह

प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में सम्पूर्ण विश्व से लाखों श्रद्धालु दर्शन को जा रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उससे पहले उत्तराखंड परिवहन निगम ने अयोध्या धाम के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी है। हल्द्वानी रोडवेज डिपो से रोजाना बस सेवा 8:30 रात को शुरू हुई है, जिसका रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। यात्रियों में भी अयोध्या धाम जाने को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है यात्रियों को कहना है कि अयोध्या धाम के लिए बस सेवा शुरू होने से उनका काफी सहूलियत हुई है, अब सीधे हल्द्वानी से अयोध्या धाम के लिए रोडवेज की बस चलेगी। इससे पहले उन्हें लखनऊ से बस बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब बस सेवा सीधे अयोध्या धाम के लिए है। यात्रियों ने राज्य की धामी सरकार और परिवहन निगम को इसके लिए धन्यवाद किया है।

वही रोडवेज के कर्मचारी और अधिकारियों का कहना है अभी बस सेवा की शुरुआत हुई है। कुछ समय बाद धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। रोजाना 20 से 25 यात्री अयोध्या धाम के लिए जा रहे हैं। आने वाले समय में बसों की संख्या भी बढ़ने पर विचार किया जाएगा। परिचालक नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी से अयोध्या धाम की दूरी 544 किलोमीटर है, वही हल्द्वानी से अयोध्या तक रोडवेज बस का किराया 745 रूपये निर्धारित किया गया है। कुमाऊं द्वार हल्द्वानी से अयोध्या धाम तक बस सेवा से श्रद्धालुओं के लिए प्रभु श्रीराम के दर्शन करना आसान हो गया है। साथ ही हल्द्वानी से अयोध्या धाम की बस सेवा से श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]