Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित से मिली आगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, बताई यह समस्या

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर आज आगनबाड़ी केन्द्र संचालन करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका अपनी समस्याए लेकर पहुँचे और विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उन्हें माह अप्रैल 2021 से अबतक का भवन किराया प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उन्हें आगनबाड़ी का संचालन और अपनी आजीविका चलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

उनकी समस्या सुनकर विधायक सुमित हृदयेश ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया की उन्होंने इनकी आवाज़ को विधानसभा सत्र में भी उठा चुके हैं और आगे भविष्य में भी उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।

ज्ञापन देने वालो में ममता महरा, पूजा जोशी, यासमीन, तबस्सुम, मीना, रेनु सहित अन्य आगनबाड़ी केन्द्र संचालित करने वाले कार्यकर्ता और सहायक मजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]