Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गुलदार के पकड़े जाने के बाद फिर से दो गुलदारों की धनपुरी गांव में दहशत, घरों में कैद हुए ग्रामीण।

हल्द्वानी के ग्रामीण इलाके में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज एक बार फिर से पंचायत घर से सटे धनपुरी ग्राम सभा में रात्रि 9 बजे दो गुलदार देखे गए, वही खेतों में मजदूरी करने वाले एक बटाईदार की बेटी के ऊपर गुलदार ने झपट्टा मारा लेकिन लड़की सुरक्षित बच गई, वही एक गुलदार ने बटाईदार के कुत्ते को उठाकर लेकर चला गया, इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।वहीं गुलदार के आने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन बोरा ने ग्रामीणों के साथ बटाईदार और उसकी बेटी का हालचाल जाना और आसपास के क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान भी चलाया।

इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हम आपको बता दें कि बीते दो दिन पहले हरिपुर कुंवर सिंह गांव में गुलदार सुबह के समय आ गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से शाम तक पकड़ लिया गया था, लेकिन एक बार फिर से धनपुरी में गुलदार की दस्तक ने क्षेत्र के लोगों में गुलदार को लेकर आतंक बढ़ा दिया है और जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]