Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – आरटीओ के निर्देश पर हुई कार्यवाई,मानसून सीजन में वाहन चालकों से की गई अपील…

आज दिनांक 2.7.24 को एआरटीओ रश्मि भट्ट ने कालाढ़ूँगी रोड पर स्टील फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान एक ख़तरनाक तरीक़े से वाहन चला रहे चालक को रोका लेकिन चालक ने गाड़ी भगा दी , जिससे मौक़े पर राहगीरों में भय का कौशल बन गया और कुछ दूर पर गाड़ी छोड़ कर भाग गया ।

एआरटीओ द्वारा वाहन को छोड़ नहीं गया , अपनी गाड़ी से टो करते हुए गाड़ी को आरटीओ ऑफिस में सीज किया गया ।

सभी वाहन चालकों से अपील है , मानसून का समय है ।
१: गाड़ी सावधानी पूर्वक नियमित स्पीड पर चलाएँ
२: गाड़ी का वाइपर ठीक हालत में रखें और उसके डिस्पेंसर में पानी चेक कर लें समय से , इंडिकेटर / ब्रेक लाइट्स ठीक रखें
३: जहां जल भराव हुआ है , और गाड़ी के टायर तक पानी हो गया है ऐसी जगह को क्रॉस करने से बचें । पानी के कारण इंजन सीज भी हो सकता है और आप बीच पानी में फँस कर अपनी जान जोखिम में डाल देंगे
४: बारिशों में गाड़ी चलाते समय आगे के शीशे पर फ़ॉग जम जाती है जिससे सामने का दिखाई नहीं देता है । ऐसे में गाड़ी का एसी चलाएँ और “डीह्यूमिडिफायर “ का बटन होता है उसे चलाएँ फ़ॉग ख़त्म हो जाएगी । थोड़ा शीशें भी खोल सकते हैं फोग ख़त्म करने के लिए
५: गाड़ी का हॉर्न ठीक हालत में रखें
६: गाड़ी चप्पल पहन कर ना चलाएँ , बंद की जाने वाली सैंडल या जूते पहन कर ही चलाएँ । बारिश में चप्पल गीली होने पर चलाते समय क्लच के नीचे फँस जाती है और गाड़ी पर कंट्रोल नहीं हो पाता ।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]