Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली : सड़क हादसे में खटीमा के एक ही परिवार समेत 5 लोगों को हुई दर्दनाक मौत…

आज दिनांक 21 मई 2026 को अपराह्न लगभग 2:15 बजे सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या *UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 05 श्रद्धालु सवार* थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना* किया गया। स्थानीय पुलिस SDRF तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा) की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है।

*मौके पर* एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, *प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा*, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

*मृतकों के नाम*

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष 
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष 
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम  आलम नगर लखनऊ उम्र 34

पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]