Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं : दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्ताव किये गए पारित…

दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्ताव पारित

34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे, कई पर लगी मुहर 76वें सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारी तेज

दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

76वें सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर रणनीति, 34 प्रस्तावों पर बोर्ड ने की चर्चा

34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे, कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बोर्ड के समक्ष 34 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया। आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों तथा प्रस्ताव निबंधक को भेजे जाने संबंधी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ हुई। अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में दुग्ध संघ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराए जाने पर सहमति बनी ।

बोर्ड बैठक में आगामी सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही दुग्ध संघ के संचालन, कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव रखे गए। 34 प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया, जिसके बाद कई प्रस्तावों को पारित किया गया। पारित प्रस्तावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुग्ध संघ द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दो करोड़ 52 लाख रुपये से बढ़कर दो करोड़ 75 लाख रुपये की दुग्ध लाभ राशि संस्था से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व भुगतान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को निबंधक के पास भेजने पर सहमति बनी। वहीं कर्मचारीगण को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजे जाने पर सहमति बनी। कामगार सहित दुग्ध संघ के करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने स्पष्ट किया कि विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले संबंधित परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बकाया धनराशि की वसूली के लिए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]