Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: CO अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, प्रमोशन के मौके पर पीपिंग सेरेमनी का किया गया आयोजन

नैनीताल: नैनीताल पुलिस में बुधवार को पदोन्नति के अवसर पर पुलिस लाइन में गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किए जाने पर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर पारंपरिक रूप से अलंकार और सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है और विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर के अलावा चमोली जिले में सीओ कर्णप्रयाग और चमोली के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नैनीताल जनपद में उन्होंने भवाली, लालकुआं, रामनगर और वर्तमान में हल्द्वानी सर्किल में क्षेत्राधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार सराहनीय सेवा सम्मान मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सुनील बिष्ट ने नैनीताल से पहले ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति मिली है। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ (यूटी) अंकित थपलियाल, सीओ (यूटी) विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]