Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूकेडी में महासंग्राम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए यह गंभीर आरोप…

Haldwani news पहले से ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रही यूकेडी में एक बार फिर नैनीताल जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। एक दिन पूर्व ही यूकेडी ने जिला सम्मेलन आयोजित करते हुए मोहन कांडपाल को नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल के ही कुछ नेताओं ने इस पर सवाल उठा दिए लिहाजा आज हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस कर यूकेडी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र जोशी और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल ने बताया कि कुछ लोग यूकेडी को कमजोर करना चाहते हैं,

उन्होंने कहा की जो पार्टी के भीतर ही हैं और चुनाव के समय दूसरी पार्टियों को समर्थन करते हैं और जब यूकेडी संगठित हो रही है और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है तो उसे कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं यूकेडी नेताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए यह भी बताया कि विधिवत तरीके से चुनाव अधिकारी और जिला सम्मेलन कराकर जिलाध्यक्ष की वैधानिक नियुक्ति की गई है जिसमें सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों का सहयोग रहा है ऐसे में कुछ लोगों द्वारा यूकेडी को बदनाम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]