Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी – सीएम धामी ने सिलक्यारा टनल के श्रमिकों का स्वास्थ्य केंद्र में जाना हाल,श्रमिको को दिया 1-1 लाख के सहायता चेक…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैनुअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी श्रमिकों से उनका हाल जाना तथा डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ लाभ और चिकित्सा उपचार के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसले की सराहना भी की।
उन्होंने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात कर पुष्कर के विषय में जानकारी दी और कहा कि सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें घर भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कर्मियों की मेहनत को इस अभियान की सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के चलते हम सब इस बार दीपावली नहीं मना पाए थे, अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद आज दीपावली का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून मुख्यमंत्री आवास में दीपावली मनाने हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]