Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- फर्जी कागजों से सहारे रिश्तेदार ने नाम करवा लिया शराब का ठेका, रिकवरी पर खुला राज, मुकदमा दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर और कागजो से आवंटित कर ली अपने हि रिश्तेदार के नाम से शराब की दुकान, 2 करोड़ 12 लाख की रिकवरी आई तब खुला मामला। यह मामला है पिथौरागढ़ जनपद का, कुण्डल सिंह जाजरदेवल निवासी ने कोतवाली में शिकायत की है कि एक व्यक्ति द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट और हस्ताक्षर से चन्डाक में एक मदिरा की दुकान उनके नाम से आवंटित कर दी और बिना किसी जानकारी के वो दुकान चलता रहा, पीड़ित का कहना है कि जब मेरे द्वारा मदिरा की दुकान के लिए अप्लाई नहीं किया गया है, ऐसे उसके नाम दुकान आवंटित कर दी गई, मामला तो तब उनके संज्ञान में आया जब उनको 2 करोड़ की देनदारी का नोटिस आया, जब उनके द्वारा पता किया गया तो पता चला की उनके हि किसी रिश्तेदार के द्वारा उनके नाम से दुकान ली थी और जिसकी देनदारी 2 करोड़ 12 लाख रुपये हैं, और उनके नाम से विभाग के द्वारा आरसी काट दी गयी है और उनकी संपत्ति की कुर्की के ऑर्डर होने वाले है।पीड़ित कुण्डल सिंह के द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में शिकायत कर संभंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखा दिया है, और मांग की है इसकी जाँच की जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]