Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखंड – G20 बैठक का असर केदारनाथ धाम पर बंद की गई हेलीकॉप्टर सर्विस…

दिल्ली में होने जा रही G20 बैठक को लेकर भारत सरकार ने बड़ी तैयारियां की हुई है दिल्ली को सुरक्षा घेरे के बीच रखा गया है । वही इसका असर केदारनाथ धाम में भी देखा जा रहा है । धाम में उड़ने वाले तमाम हेली सर्विस को फिलहाल 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक पूरी तरह से बंद कर दिया है

दरअसल भारत सरकार ने केदारनाथ में उड़ने वाली तमाम हेलीकॉप्टर सर्विस को दिल्ली G20 बैठक के लिए बुक कर लिया है मौजूदा समय में लगभग 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां केदारनाथ में अपनी सर्विस दे रही है ऐसे में मेहमानों के आने-जाने और मेहमानों की संख्या को देखते हुए केदारनाथ की तमाम हेली सर्विस को दिल्ली में लगाया गया है ।वही ऐसे में चीनी यात्रियों ने केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाई थी उन्हें 11 के बाद ही केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की अनुमति मिलेगी हालांकि ऐसे में पैदल यात्रा सुचारू रूप से जारी रहेगी

आईजी गड़वाल करण सिंह नाग्याल ने बताया की G20 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है ऐसे में तमाम हेलीकॉप्टर दिल्ली में रहेंगे गढ़वाल आईजी के एस नगन्याल का कहना है कि केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पैदल मार्ग से ही होगी ऐसे में उन्होंने तमाम हेली कंपनियों को भी निर्देशित किया है कि जो लोग कल हेली सर्विस की वजह से केदारनाथ या अन्य हेलीपैड पर पहुंचेंगे उन्हें किसी न किसी तरह से संदेश भेजा जा रहा है । आईजी गढ़वाली ने बताया कि अब हेलीकॉप्टर सर्विस 12 सितंबर से सुचारू हो सकेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]