Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: मसूरी में यात्री सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, ISBT के रेनोवेशन से लेकर मॉल परिसर के सौंदर्यीकरण तक होंगे काम : बंशीधर तिवारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून-मसूरी क्षेत्र में यात्री सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आईएसबीटी एवं मॉल परिसर से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आईएसबीटी के रेनोवेशन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, व्यावसायिक गतिविधियों और संचालन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी। अधिकारियों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

आईएसबीटी परिसर में दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट और कियोस्क के किराये के पुनर्निर्धारण के साथ लंबित अनुबंधों के नवीनीकरण पर भी सहमति बनी। इसके अलावा पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए आईएसबीटी के भूतल का बेहतर उपयोग, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्लेटफार्म के फर्श का चरणबद्ध नवीनीकरण किया जाएगा। ओला-ऊबर सहित ऑनलाइन कैब सेवाओं के लिए निर्धारित बूथ बनाए जाने के साथ परिसर में नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था को भी प्रभावी किया जाएगा।

विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुरानी स्ट्रीट लाइट, लाइट पोल और पावर केबल को बदलने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्यों के दौरान निकलने वाली निष्प्रयोज्य सामग्री का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं, मॉल परिसर में हार्टिकल्चर एवं इंजीनियरिंग कार्यों, सौंदर्यीकरण, चिलर सिस्टम, ड्रिंकिंग वाटर पैनल, पंप रूम और विद्युत कक्षों में जलभराव की समस्या के समाधान सहित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रक्रियाएं तेजी से पूरी करने और सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]