Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गोरापड़ाव डकैती कांड के आरोपी साहब और गोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से कुल 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डकैती में शामिल आरोपियों की संख्या आठ हो गई है।19 अगस्त की शाम डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की है। मामले में वादी नारायण दास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि KIA शोरूम के पीछे स्थित उनके कार्यालय/गैराज में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डालकर करीब 8 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूट ली थीं। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित कीं। इसमें SOG, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में दबिश दे रही थीं।इसी क्रम में 27 अगस्त को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने डकैती की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी साहब सिंह उर्फ साबी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 89,700 रुपये की लूटी नकदी और वरना कार संख्या UK-08-Z-7517 बरामद हुई। वहीं गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 50,300 रुपये बरामद किए गए।दोनों आरोपियों से कुल 1.40 लाख रुपये की लूटी नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वरना कार बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहब सिंह का पूर्व में कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें नानकमत्ता, केलाखेड़ा, दिनेशपुर और रामनगर थानों में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। वहीं गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ भी नानकमत्ता थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है।डकैती कांड के खुलासे में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने टीम को 2,500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]