उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : स्वतंत्रता दिवस पर एसपी कमलेश उपाध्याय को मिलेगा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क’ गोल्ड…
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क’ गोल्ड से सम्मानित किया गया है।
सम्मान पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी/निदेशक यातायात कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल निवेदिता कुकरेती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ऊधमसिंहनगर भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस उपाधीक्षक देहरादून प्रदीप पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखंड नंद किशोर भट्ट, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस हंसराज, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस एसटीएफ सुधीर कैसला, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ कुमाऊं यूनिट विकास चौधरी और उप निरीक्षक नागरिक पुलिस चमोली अमनदीप सिंह के नाम शामिल हैं।
पुलिस विभाग ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए बधाई दी है।




