Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: क्राइम मीटिंग में SSP मंजूनाथ टीसी ने दिए लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश, बेहतर प्रदर्शन वाले थाने को मिलेगा सम्मान

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। बैठक में पिछले महीने जिले में हुए अपराधों, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने और अपराधों से जुड़े साक्ष्यों को समय पर जुटाकर सुरक्षित तरीके से संकलित करने के निर्देश दिए।बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में अब तेज और गुणवत्तापूर्ण इन्वेस्टिगेशन पर विशेष फोकस रहेगा। अपराध की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने, उनका सही तरीके से संकलन करने और विवेचना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने कहा कि किसी भी अपराध के सफल खुलासे में साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे देखते हुए पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच तकनीक, साक्ष्य संकलन और बेहतर विवेचना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।क्राइम मीटिंग में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए ‘बेस्ट थाना ऑफ द मंथ’ अवार्ड शुरू करने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत थानों के प्रदर्शन का अलग-अलग श्रेणियों में मूल्यांकन किया जाएगा।पहली श्रेणी में CCTNS से जुड़े कार्यों और उसके प्रभावी इस्तेमाल को शामिल किया जाएगा। वहीं दूसरी श्रेणी में साइबर क्राइम के मामलों में पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों का मूल्यांकन होगा।साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों की ठगी गई रकम की रिकवरी को महत्वपूर्ण मानदंड बनाया जाएगा। जिस थाने की टीम साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की रकम की सबसे अधिक रिकवरी कराने में सफल रहेगी, उसके प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]