Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड (बड़ी ख़बर) इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून…

देहरादून – देशभर में इस बार मानसून देरी से दस्तक देगा। जी हां, दरअसल जानकारी के मुताबिक मानसून के आगमन में इस बार और विलंब होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व में मौसम विभाग ने 4 दिन के विलंब के साथ चार जून को केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग की नजर बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों पर है। बता दे अगले दो-तीन दिनों के भीतर ही मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। दरअसल केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून आमतौर पर 1 जून को दस्तक देता है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून अंडमान निकोबार दीप समूह को पार कर चुका है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच चुका है। बता दे मानसून में सामान्यता प्रगति हुई है। लेकिन यह 2 से 4 जून के बीच जरा सा भी आगे नहीं बढ़ पाया है। विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद कम है। मानसून को अभी केरल में पहुंचने में कम से कम दो-तीन दिन लग सकते हैं। इस कारण मानसून इस बार हफ्ते भर विलंब के चलते केरल में देरी से पहुंचेगा। इसके अलावा केरल में मानसून के देरी से पहुंचने से यह खतरा भी पैदा हो गया है कि देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने में विलंब हो सकता है।

हालांकि, विभाग का कहना है कि यह जरूरी नहीं है। यह आगे की स्थितियों पर निर्भर करता है। वही मौसम विभाग ने इस बार अल नीनो की आशंका जाहिर की है। दरअसल प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के इर्द-गिर्द समुद्र के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह बढ़ोतरी मानसूनी हवाओं को कमजोर करती है। आपको बता दें प्रशांत महासागर में अल नीनो पैटर्न विकसित होने की संभावना 90 फीसदी है। पहले भी अल नीनो के कारण औसत से कम बारिश हो चुकी है। इसका असर दुनिया पर पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]