Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : सीएम हेल्पलाइन में समय पर शिकायत का निस्तारण न होने पर संबधित अधिकारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

भीमताल : शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हैल्प लाईन, मुख्यमंत्री घोषणा,जनपद में चल रहे विकास कार्यों,जिला,राज्य ए केन्द्र योजना अंतर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष संचालित विकास कार्य, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं मानसून काल की व्यवस्थाओं और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायत की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि गाइडलाइन के अनुरूप जिन शिकायतों का निस्तारण किया जाने का प्रावधान या उसके दायरे में आते हैं, उन शिकायतों को अधिकारी कतई भी लंबित न रखें उनका त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण करने के साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष पर भी वार्ता कर उन्हें सूचित करेंगे, तथा प्रत्येक दिन प्राप्त शिकायत के बारे में अपडेट भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के निस्तारण पर लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पेयजल, युवा कल्याण, सिंचाई, नलकूप, इन विभागों में अधिक संख्या में मुख्यमंत्री घोषणा लंबित होने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया की जनपद में वर्तमान में 237 मुख्यमंत्री घोषणा में से 227 पूर्ण हो गई है 16 घोषणा विलोपित हैं और 94 घोषणा में कार्यवाही गतिमान है।

मानसून काल के उपरांत सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि मार्गों में कई जगह पर इस समय बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि अपने सर्विस एरिया की जो भी रोड है उसका मेंटेनेंस करें। सबसे पहले तो उसमें गड्ढे का भरान करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों को भी गड्ढामुक्त करने हेतु अभी से योजना तैयार कर लें विभाग। धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्षा काल के बाद जो रिपेयर वर्क है उसको गड्ढा मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विलेज रोड्स और ODR से जो खासतौर पर व्यस्त सड़कें हैं उनको प्राथमिकता पर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दृष्टिगत सड़कों, पेयजल लाइनों, विद्युत व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला योजना की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, वन विभाग,
ऊरेडा, सहकारिता, बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा, लघु सिंचाई एवं राजकीय सिंचाई, इन विभागों द्वारा धनराशि कम व्यय किए जाने पर जिलाधिकारी ने इन विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही इन सभी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

बैठक में भेषज एवं रेशम विभाग के सक्षम अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और शासन को संस्तुति पत्र भेजने के निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए की मानसून के उपरांत किसानो को सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है इस हेतु प्रत्येक गूल और नहर संचालित हो अभी से सभी की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है प्रत्येक पेयजल स्रोत एवं टैंक की नियमित सफाई हो,पेयजल टैंकों में क्लोरिनेशन करते हुए क्लोरिनेशन की तिथि भी अंकित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत द्वारा विभिन्न योजनाओं में कम धनराशि व्यय करने एवं धीमी प्रगति पर, जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का स्पष्टीकरण लेने के साथ ही शासन को नैनीताल में स्थाई अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की तैनाती हेतु पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विधायक एवं सांसद निधि की समीक्षा के दौरान अत्यधिक कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी है कि वह समन्वय करते हुए प्रगति लाएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समय-समय पर संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सहकारिता विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में जिले में कराए गए कार्यों की फील्ड सत्यापन सहित जांच करने के निर्देश देते हुए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में 20 करोड़ से अधिक धनराशि से निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी समीक्षा की जिसमें मानस खंड मंदिर माला अंतर्गत किए जा रहे कार्य, काला आगर पंपिंग योजना, इंदिरा नगर नाले ट्रीटमेंट सीवरेज कार्य, हल्द्वानी काठगोदाम पेयजल योजना, बलिया नाला ट्रीटमेंट कार्य, विभिन्न स्थानों में पार्किंग निर्माण, रोडवेज बस अड्डा, हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों सहित अन्य बड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी शौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार,जिला विकास अधिकारी संतोष पंत,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]