उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट(वीडियो)
हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्र संघ चुनाव को भले ही अभी कई महीने बचे हो लेकिन कॉलेज में छात्रों के गुटों के बीच लड़ाई – झगड़े की घटनाएं अक्सर हो रही है,जिसके चलते कॉलेज के अन्दर का माहौल खराब हो रहा है,आज एमबीपीजी कॉलेज परिसर के अंदर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान कई छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।




