Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राशन के गोदाम में SDM मोनिका ने मारा छापा,राशन की गुणवत्ता परखी, लिए गए सैंपल

हल्द्वानी। पर्वतीय जिलों में सप्लाई होने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने कमलुवागांजा स्थित राजकीय राशन के गोदाम में छापा मारा,कार्रवाई में तहसीलदार कुलदीप पांडेय भी मौजूद रहे, इस दौरान वहां रखे चावल और राशन के निर्धारित मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मानकों को परखा और कुछ सैंपल भी लिए।
एसडीएम ने बताया कि कुसुमखेड़ा स्थित आरएफसी गोदाम से पर्वतीय जनपदों समेत विभिन्न क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति की जाती है। इसी को देखते हुए यह जांच की गई कि गोदाम में रखे चावल निर्धारित मानकों और गुणवत्ता संबंधी नियमों पर खरे उतर रहे हैं या नहीं।

निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपलों को लैब टेस्ट के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने गोदाम प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। FSSAI और संबंधित निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हल्द्वानी और पर्वतीय क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जा सके। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता सामने आती है तो उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]