Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, कई यात्रियों की हालत गम्भीर…

उत्तराखंड में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है उत्तराकाशी में डामटा से नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत में बताया कि वो अभी घटना स्थल पर हैं पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। बस यमनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। रावत ने बताया कि बस में करीब 30 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर लोगों की स्थिति गंभीर दिखाई दे रही है, सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं मौके पर एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है कुछ लोगों की इस दुर्घटना में मौत भी हुई है लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]