Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेघावी छात्राओं को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित…


निजी बैंक द्वारा 2025-26 चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कुमाऊ मण्डल के 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति एमबी डिग्री कालेज के सभागार में प्रदान की गई।
इस अवसर पर बैंक द्वारा अल्मोडा जिला चिकित्सालय को एक नई एम्बुलैंस भी प्रदान की गई जिसे आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल में मेधावी छात्र अक्षय गोयल 98.2 प्रतिशत, तथा इन्टर की मेधावी छात्रा कुमारी सुशीला एवं दीपिका 98.2 प्रतिशत अंक लाने पर 5100- 5100 सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मां0 मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।
आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए जो योगदान बैंक द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है।
इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक ने बताया कि नैनीताल बैंक द्वारा 39 हाईस्कूल के प्रत्येेक मेधावी छात्राओं को 20 हजार एवं 39 इन्टर की प्रत्येक मेघावी छात्राओं को 39 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्हांेने कहा बैंक सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्व है चेली-भुली योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देना बैंक की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]