Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी(NEPA) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यप्रणाली की बारीकियों को जाना…

देहरादून : भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी (NEPA), उम्साव, मेघालय से देहरादून भ्रमण पर आए प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के 22 सदस्यीय दल द्वारा आज दिनाँक 24 सितंबर 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट का भ्रमण किया गया।

SDRF वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा SDRF की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान संचालित किए जाने वाले रेस्क्यू अभियानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को SDRF की कार्यप्रणाली, रेस्क्यू क्षमता, प्रशिक्षण प्रणाली एवं आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, नदी एवं पर्वतीय दुर्घटनाओं सहित विभिन्न प्रकार की आपदाओं में SDRF द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमवर्क, त्वरित निर्णय, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रेस्क्यू कार्य किए जाने की प्रक्रिया पर भी जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा SDRF कंट्रोल रूम का भी भ्रमण किया गया, जहां उन्हें आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने से लेकर संबंधित रेस्क्यू टीमों को त्वरित रूप से रवाना किए जाने, सूचनाओं के समन्वय एवं रेस्क्यू अभियानों की मॉनिटरिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

भ्रमण के अंत में प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने SDRF द्वारा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में किए जा रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी को अपने प्रशिक्षण एवं भावी पुलिस सेवा के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती, इंस्पेक्टर ट्रेनिंग श्री प्रमोद रावत , सूबेदार मेजर श्री जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]