उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- बीमारी से परेशान युवक ने अपनी नस काट कर ली आत्महत्या…
Haldwani news हल्द्वानी में बीमारी के चलते एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता पंचेश्वर मंदिर के पीछे, आवास विकास इलैक्ट्रीशियन था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था।
इससे वह इतना परेशान हो गया कि उसने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली। इसके चलते शुक्रवार को उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी मौत हो गई। जब उसकी मां पदमा देवी की नजर उस पर पड़ी तो कलेजा मुंह को आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसका भाई पूणे में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां पदमा देवी उस के साथ रहती है, मृतक का विवाह नहीं हुआ था, साथ ही मृतक के भाई को सूचना दे दी गई है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)