Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बीच सड़क में युवक की युवती ने की थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई, रोडवेज स्टेशन पर युवती से कर रहा था अभद्रता, वीडियो वायरल

हल्द्वानी: रोडवेज स्टेशन परिसर में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और अभद्र इशारे करना एक युवक को भारी पड़ गया। घटना बीते गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्र इशारे और अशोभनीय हरकतें करनी शुरू कर दीं। पहले युवती ने युवक की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो उसने विरोध करते हुए युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने चप्पल उतारकर भी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]