Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का किया विमोचन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। इस कैलेंडर में प्रदेश के सभी 13 जिलों के प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों, स्थानीय उत्पादों तथा प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गये 9 संकल्पों पर प्रदेश स्तर पर तेजी से कार्य किए जाएं। जल संरक्षण एवं डिजिटल लेन-देन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए व नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वोकल फॉर लोकल को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन और ऑर्गेनिक खेती को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमन और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]