Connect with us

इलेक्शन 2022

ग्रेड-पे को लेकर सीएम धामी से मिले पुलिस परिजन, सीएम ने इस वादे के साथ दिया भरोसा।

Haldwani news ग्रेड पे की मांग को लेकर काठगोदाम के सर्किट हाउस में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और जल्द से जल्द ग्रेड पे लागू किए जाने की बात कही, लंबे समय से पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में आज पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस की ग्रेड पे की मांग पर गहनता से विचार किया जा रहा है और शासन स्तर पर भी इस विषय में काम हो रहा है।

जल्द से जल्द ग्रेड पे लागू करने का पूरा प्रयास किया जाएगा, वहीं पुलिस कर्मियों के परिजनों का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनको भरोसा दिलाते हुए कहा की विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले ग्रेड पे को लेकर समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर धामी ने उनसे वादा किया है सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]